फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released two audios in which BJP trying to lure opposition leaders

कांग्रेस ने जारी किए भाजपा नेताओं के ऑडियो, कहा- पीएम क्यों नहीं कहते ना खरीदूंगा और ना खरीदने दूंगा

Sat, 19 May 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Congress released two audios in which BJP trying to lure opposition leaders
कपिल-अभिषेक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के लिए आज करो या मरो वाली स्थिति बनी हुई है। क्योंकि उनके पास विधायकों की संख्या 104 है जबकि बहुमत साबित करने के लिए 8 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जिस समय कर्नाटक में विधायक शपथ ले रहे थे उस समय दिल्ली में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बहुमत परीक्षण से पहले ही अपनी नैतिक जीत का दावा कर दिया। कांग्रेसी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूरे प्रकरण का लाइव टेलिकास्ट करने की बात मानने को अपनी नैतिक जीत करार दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि किसी और स्पीकर को बैठाया जाए तो हमें उनको नोटिस देना पड़ेगा। फिर सुनवाई के लिए आगे की तारीख रखनी पड़ेगी। हम इस बात से बहुत खुश हैं कि सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से अपने ट्विटर अकाउंट पर दो ऑडियो जारी किए गए हैं। जिनमें भाजपा की तरफ से कांग्रेस के विधायकों को पैसे और मंत्रीपद का लालच देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ऑडियो में से एक में येदियुरप्पा कांग्रेस के विधायक बीसी पाटिल को 'वह जो चाहे वह देने' की बात करते हुए कोच्ची जाने वाली बस से उतरने के लिए कह रहे हैं। वहीं दूसरे ऑडियो में भाजपा के विजयेंद्र और कांग्रेस विधायक श्रीराम हेब्बर की पत्नी के बीच बातचीत है। जिसमें विजयेंद्र हेब्बर के बेटे पर लगा केस हटवाने, पैसे और मंत्रीपद देने की बात कर रहे हैं।

इन ऑडियो पर कपिल सिब्बल ने कहा, 'हमें इस बात का दुख है कि पीएम मोदी कहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन कभी यह नहीं कहते कि ना खरीदूंगा और ना खरीदने दूंगा। हमारे पास बहुमत का आंकड़ा है तो आप ही बताइए कौन तोड़ेगा और किसको तोड़ेगा? और अगर तोड़ेगा तो कैसे तोड़ेगा? हमारी लड़ाई गणतंत्र को बचाने की थी।' 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed