फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released manifesto of BJP on April Fool

अप्रैल फूल पर कांग्रेस ने जारी कर दिया भाजपा का घोषणा पत्र, हर दो साल में बंद होंगे पुराने नोट...

Mon, 01 Apr 2019 09:51 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 01 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Congress released manifesto of BJP on April Fool
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव की जंग में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। कोई नेता रैलियों के मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साध रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को घेरा तो वहीं कांग्रेसियों ने भी पहली अप्रैल को अपने ट्विटर पर भाजपा का 'अप्रैल फूल' बना दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। खास बात है कि जिन पन्नों पर कांग्रेस ने यह सब किया, वहां 'कमल का फूल' उलटा किया हुआ था। इस घोषणा पत्र में कई घोषणाएं की गई हैं। जैसे, हर दो साल में पुराने नोट बंद होंगे, उनकी जगह नए और आकर्षक रंगों के नोट आएंगे। ब्लॉग पर इनका साप्ताहिक अपडेट मिलेगा।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह दस बजे कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर पर 'ब्रेकिंग' खबर चला दी कि भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें एक लिंक भी था। जब उसे खोलते हैं तो वहां पीएम मोदी का फोटो और उलटा कमल का फूल छपा था। उसके नीचे लिखा था, भारतीय जुमला पार्टी (भाजपा)। इससे और नीचे गए तो वहां लिखा था, अच्छे दिन आएंगे- कभी न कभी।


उसके नीचे मोदी विजन फॉर इंडिया शीर्षक के तहत करीब दर्जनभर प्वाइंट थे। जैसे डिक्टेटरशिप बनाम डेमोक्रेसी, बेरोजगार यूथ, नष्ट होती अर्थव्यवस्था, रिमोट कंट्रोल संस्थाएं और काम के ऊपर विज्ञापन आदि नारे लिखे हुए थे। हर दो साल में पुराने नोट बंद होंगे, रंग-बिरंगे आकर्षक नोट आएंगे। कांग्रेस ने भाजपा के एक शीर्ष नेता पर कटाक्ष करते हुए लिखा, हर सप्ताह ब्लॉग पर इन नोटों का अपडेट भी मिलेगा।

मेक इन इंडिया को भी बनाया निशाना

इस घोषणा पत्र में मेक इन इंडिया का कॉलम भी बना था। इसमें लिखा है कि भारतीयों के लिए तय नौकरियां ओवरसीज पार्टनर कंपनियों को बिना किसी नोटिस के दी जाएंगी। इसी तरह स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया गया था। पांच साल भाजपा की सरकार में क्या कुछ हुआ, उस बाबत कई तीखे कटाक्ष किए गए हैं। जैसे, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले भारत का कोई इतिहास नहीं था। दूसरा, हमने देश को अरुण जेटली के रूप में पहला ब्लॉग मिनिस्टर दिया है। हमने देश को पहली री-नेम सरकार दी है, मनेरगा के हवाले से। रोजगार और भ्रष्टाचार पर भी लिखा गया है। इसमें 'मकसद' शीर्षक के नीचे लिखा है, सबसे बड़े चोर को चौकीदार बनाया और उसके फ्रॉड मित्रों को देश से भगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed