{"_id":"5d834df88ebc3e01376a911c","slug":"congress-rejected-digvijay-statement-and-says-he-should-not-see-the-clothes-of-the-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दिग्विजय के बयान को खारिज कर बोली-अपराधी का वस्त्र नहीं देखना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने दिग्विजय के बयान को खारिज कर बोली-अपराधी का वस्त्र नहीं देखना चाहिए
Thu, 19 Sep 2019 03:20 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार करने संबन्धी बयान को खारिज करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अपराधी का वस्त्र और धर्म नहीं देखना चाहिए। दिग्विजय के बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने संवाददाताओं से कहा, यह बयान हमारे संज्ञान में आया है। पार्टी का मानना है कि अपराधी अपराधी होता है। उसके वस्त्र और धर्म को नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को यह कहकर एक विवाद को जन्म दे दिया कि भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं, तथा हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
हालांकि कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि साधु-संत हमारे सनातन मत के प्रतीक है तथा वह स्वयं सनातन धर्म का पालन करते हैं।
विज्ञापन