फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Randeep Surjewala BJP took money from RBI, pushed country in economic emergency

आरबीआई से जबरन पैसे लेकर मोदी सरकार ने देश को आर्थिक आपातकाल में धकेला: कांग्रेस

Fri, 30 Aug 2019 11:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Aug 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Congress Randeep Surjewala BJP took money from RBI, pushed country in economic emergency
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के निर्णय को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर 'घोर मंदी' छिपाने के लिए आरबीआई से जबरन पैसे लेकर देश को आर्थिक आपातकाल की ओर धकेलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि आरबीआई का इमरजेंसी फंड गिर कर छह साल के निचले स्तर पर पहुंच गया क्योंकि अपनी नाकामियों व घोर आर्थिक मंदी को छिपाने के लिए भाजपा सरकार ने जबरन आरबीआई से 1,76,000 करोड़ रुपये लिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने देश को ‘आर्थिक आपातकाल’ में धकेल दिया है। 

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का सोमवार को निर्णय किया। रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में शामिल बिमल जालान की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया।


वहीं, कांग्रेस ने रुपये में लगातार गिरावट और आर्थिक सुस्ती को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट के जरिए कहा कि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (फिच ग्रुप) ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) दर 7.3 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दी है। उसका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020 में लगातार तीसरे साल आर्थिक विकास दर मंद रहेगी। 

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किए गए एक अन्य ट्वीट में कहा कि आरबीआई को लूटने के बाद यह सरकार जो कर सकती है वह यह है कि करदाताओं को सूचित करे कि उनके पैसे का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा लेकिन, दुर्भाग्य से भाजपा को पारदर्शी बनने के लिए पूछना वैसा ही है जैसा कि भाजपा को अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहना-असंभव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed