फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress raise question on president Ram Nath Kovind's speech

कांग्रेस का आरोप- राष्ट्रपति कोविंद ने क्यों नहीं लिया नेहरू-गांधी का नाम, ये चुभने वाली बात

Tue, 25 Jul 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
amarujala.com- Presented By- मोहित Updated Tue, 25 Jul 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Congress raise question on president Ram Nath Kovind's speech
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : LOKSABHA

देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेने वाले रामनाथ कोविंद के पहले संबोधन पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का मानना है कि अपने पहले संबोधन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम न लेकर उनका अपमान किया है। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति ने देश के पहले पीएम नेहरू का नाम एक बार भी अपने भाषण में नहीं लिया। उन्हें समझना होगा कि वह अब भाजपा के उम्मीदवार नहीं हैं।' साथ ही उन्होंने कहा कि दिल को चुभने वाली बात है।
विज्ञापन


दरअसल संसद के सेंट्रल हॉल में कोविंद को चीफ जस्टिस खेहर ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाने के बाद अपने भाषण में आजादी से जुड़े नेताओं का जिक्र किया लेकिन कांग्रेस के उन नेताओं का जिक्र नहीं किया जिनके नाम की कांग्रेस को उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के इस आरोप पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि 'पंडित नेहरू भारत के बड़े नेता हैं लेकिन राष्ट्रपति के संबोधन में उनका नाम लेने के लिए कहना यह दिखाता है कि कांग्रेस उनके व्यक्तित्व को घटाना चाहती है।'    
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले संबोधन में महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि 'हमारे देश की विविधता ही हमारी पहचान है। हमें भारत की संस्कृति, परंपरा और देश के नागरिकों पर गर्व है।


कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र का निर्माता और मूल्यों का संरक्षक है। हमारे सुरक्षा बल भी राष्ट्र निर्माता हैं, जो हमारी सुरक्षा करते हैं। किसान पूरे देश का पेट भर रहे हैं, वो भी राष्ट्र निर्माता हैं। राष्ट्रपति ने डॉक्टरों, व्यवसाइयों को भी राष्ट्रनिर्माता कहा। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रनिर्माता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed