दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ली शपथ, इधर, मना ऐसा जश्न कि याद रहेगा
देश के चौदहवें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण के अवसर पर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकर्ताओं एवं बच्चों द्वारा पौधारोपण का आयोजन कर एवं मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा मिशन परिवार के लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि श्री कोविंद आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर विराजमान हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कोविंद एवं उनकी पत्नी बहुत ही साधारण एवं संवेदनशील इंसान हैं और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के वन्दे मातरम् कुंज के स्थापना काल से ही जुड़े हैं। उन्होंने राज्य सभा सांसद रहते हुए कुष्ठ रोगियों के बच्चों हेतु छात्रावास निर्माण के लिए सांसद रहते हुए अपनी सांसद निधि से 25 लाख रूपय दिए थे।
सेवा मिशन के उत्थान में महामहिम कोविंद का बड़ा योगदान
सेवा मिशन के उत्थान में उनका बहुत बड़ा योग दान है। उनकी पत्नी सविता कोविंद भी बच्चों की संरक्षिका हैं। सेवा मिशन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में उनकी प्रमुख रूप से भागीदारी रहती है।
सेवा मिशन के सभी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने टीवी में शपथ ग्रहण देखा और एक दूसरे को मिठाई खिलाई, भारत माता की जय के नारे लगाये तथा मां गंगा से प्रार्थना की उनका कार्यकाल राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो।