फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Rahul Gandhi says central government has done PhD in tax collection

कांग्रेस केंद्र पर हमलावर: राहुल गांधी ने कहा- कर वसूली में कर रखी है पीएचडी

Mon, 21 Jun 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 03:14 AM IST
सार

  • देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच गई हैं।
  • भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 105.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.65 रुपये प्रति लीटर बिका।

विज्ञापन
Congress: Rahul Gandhi says central government has done PhD in tax collection
राहुल गांधी-निर्मला सीतारमण - फोटो : social media

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार पर तंज किया। राहुल ने कहा सरकार ने कर वसूली में पीएचडी कर रखी है।

विज्ञापन


ईंधन कीमतों में लगातार वृद्धि पर कांग्रेस हमलावर
राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक अखबार की रिपोर्ट साझा कि जिसका शीर्षक था, ‘सरकार ने आय और कॉरपोरेट कर से ज्यादा कमाई पेट्रोल-डीजल से की है।’ इसी को आधार बनाकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


इस बीच, ईंधन की कीमतें दिनभर स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ीं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच गई हैं। भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 105.43 रुपये प्रति लीटर बिका वहीं, डीजल 96.65 रुपये प्रति लीटर बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 97.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर रहा।

जनता के लिए आहत योजना लेकर आई है सरकार: प्रियंका
वहीं, महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए ‘आहत योजना’ लेकर आई है। 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों में आग लगी हुई है। जनता अपना पेट काट रही है, मोदी सरकार जेब काट रही है।


प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि 2014 में जो एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर पेट्रोल पर 9.20 रुपये थी आज 32.90 रुपये है। सरकार से जब सवाल पूछा जाता है, तो उत्तर मिलता है, कि डायनेमिक प्राइसिंग है। अगर डायनेमिक प्राइसिंग होती तो जब 5 राज्यों के चुनाव थे अभी ढाई-तीन महीने पहले उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 720 रुपये प्रति बैरल बढ़ी। उस दौरान कच्चे तेल की कीमत 720 रुपये प्रति बैरल बढ़ी और उस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी नहीं, उल्टी कम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed