फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Rahul Gandhi Remark, Why BJP Minister Smriti Irani targeting Congress Leader

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, क्यों तिलमिलाई स्मृति ईरानी?

Fri, 13 Dec 2019 10:00 PM IST
अमित कुमार शशिधर पाठक, नई दिल्ली 
शशिधर पाठक, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 10:00 PM IST
सार

  • राहुल गांधी ने खुद कहा नहीं मांगेगे माफी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी समेत महिला विंग ने खोला संसद में मोर्चा
  • कांग्रेस का कहना हमारे नेता से घबराती है भाजपा

विज्ञापन
Congress Rahul Gandhi Remark, Why BJP Minister Smriti Irani targeting Congress Leader
समृति ईरानी-राहुल गांधी

विस्तार

झारखंड में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मेक इन इंडिया' पर तंज कसते हुए देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को धार देते हुए इसे 'रेप इन इंडिया' से क्या जोड़ा, शुक्रवार को संसद में हंगामा मच गया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन


लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य राज्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय  महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने इस पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं की इस मांग पर माफी मांगने से साफ इनकार दिया। भाजपा नेताओं के इस हंगामे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद का कहना है कि हमारे नेता(राहुल) से भाजपा के नेता घबराते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की छवि खराब कर रही भाजपा : 

कांग्रेस पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि राहुल गांधी को लेकर भाजपा और उसके नेता काफी समय से दुष्प्रचार कर रहे हैं। सूत्र का कहना है कि इस बयान पर संसद में हंगामे का औचित्य समझ से परे है। 


राहुल गांधी ने यह बयान संसद के बार चुनावी सभा में दिया है। राहुल गांधी ने  यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कई राज्यों से बलात्कार की जघन्य घटनाएं सामने आ रही हैं। महासचिव ने आगे कहा कि इतना ही नहीं दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में एक के बाद एक भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं। फिर भी भाजपा के नेता सच से मुंह मोड़ रहे हैं। 

सूत्र का कहना है कि भाजपा नेताओं की यह एक सोची-समझी रणनीति है। कभी राहुल गांधी को नासमझ बताना, अपरिपक्व बताने का दुष्प्रचार करना, कभी उनके विदेश दौरे को लेकर सवाल करना, कभी उनके द्वारा उठाए मुद्दों से बचने के लिए अन्य तरीकों को अपनाना भाजपा के नेताओं की आदत बन गई है। वरिष्ठ नेता के अनुसार इसके पीछे भाजपा का मकसद राहुल गांधी और उनके प्रशंसकों को नीचा दिखाना है ताकि वह भविष्य में भाजपा के लिए चुनौती न बन सकें।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले हैं राहुल, इसलिए हमला तेज

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस तरह की संभावना जता चुके हैं कि राहुल गांधी फिर कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के भीतर कई नेताओं ने इस चर्चा और उम्मीद को धार देना शुरू कर दिया है। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में राहुल गांधी 30 मीटर ऊंचा कटआऊट लगा है। शनिवार की जनसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुखता से अपनी बात रखने वाले हैं। 

इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल सकते हैं। इसलिए भाजपा पहले ही आक्रामक होने की रमनीति अपनाकर चल रही है। इसके अलावा राहुल गांधी झारखंड में प्रमुखता से पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी प्रचार की मुख्य कमान उनके के पास ही थी। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि भाजपा को पता है और उसे इससे राहुल गांधी के फिर अध्यक्ष पद का भार संभालने का अंदाजा है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इसलिए उन पर अब राजनीतिक हमला तेज हुआ है।

स्मृति ईरानी क्यों हैं इतनी आक्रामक?

गिरीश शुक्ला अमेठी में राहुल गांधी और गांधी परिवार के लिए प्रचार करते हैं। उनका कहना है कि स्मृति ईरानी पहली बार अमेठी से सांसद चुनी गई हैं, लेकिन इस सीट पर गांधी परिवार के प्रति जनता का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के एक अन्य नेता का कहना है राहुल गांधी के बयान में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन इस पर बिना कारण की राजनीति हो रही है। दरअसल स्मृति ईरानी को लग रहा है कि इस बार वह भले ही अमेठी से चुनाव जीत गई हैं, लेकिन आगे उनकी राह कठिन रहने वाली है। 



वैसे भी केन्द्र की मोदी सरकार जनता और देश के विकास से जुड़े मुद्दे पर कोई करिश्मा नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के नेता उमेश पंडित कहते हैं कि आखिर आप इस मामले में उम्मीद ही क्या कर सकते हैं। स्मृति ईरानी से यही उम्मीद की जा सकती है।

राहुल गांधी ने किया पलटवार

भाजपा नेताओं के मांफी मांगने पर राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह माफी नहीं मांगेगे। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को रेप कैपिटल कह रहे हैं। राहुल गांधी ने उल्टे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने, नार्थ-ईस्ट में मौजूदा हालात समेत अन्य के लिए मांफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed