फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Rahul Gandhi jibe on BJP says Jammu Kashmir wanted jobs love but got bulldozers news in hindi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का तंज- जम्मू कश्मीर ने रोजगार, प्यार चाहा, पर मिला भाजपा का बुलडोजर

Sun, 12 Feb 2023 02:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 12 Feb 2023 02:40 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण रोधी मुहिम को लेकर कांग्रेस, कॉन्फ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) जैसे कई बड़े दलों ने इस मुहिम को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल रोकने की मांग की है। इसी को लेकर रविवार को राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Congress Rahul Gandhi jibe on BJP says Jammu Kashmir wanted jobs love but got bulldozers news in hindi
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में जारी अतिक्रमण रोधी मुहिम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को ट्वीट में तंज कसते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर ने रोजगार, बेहतर कारोबार और प्यार चाहा था। लेकिन उसे इसके बजाय भाजपा का बुलडोजर मिला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण रोधी मुहिम को लेकर कांग्रेस, कॉन्फ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) जैसे कई बड़े दलों ने इस मुहिम को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सात जनवरी को सभी उपायुक्तों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से जम्मू कश्मीर में 10 लाख कनाल से अधिक जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, "कई दशकों से जिस जमीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है। अमन और कश्मीरियत की रक्षा, जोड़ने से होगी, तोड़ने और लोगों को बांटने से नहीं।" राहुल ने ट्वीट के साथ एक लिंक भी साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर लोगों में घबराहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed