फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress protesting outside Home Ministers house demanding resignation from Amit Shah for Pegasus espionage case

पेगासस जासूसी कांड: गृह मंत्री के घर के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से की इस्तीफे की मांग

Tue, 27 Jul 2021 02:55 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 27 Jul 2021 02:55 PM IST
सार

पेगागस जासूसी केस को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress protesting outside Home Ministers house demanding resignation from Amit Shah for Pegasus espionage case
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने यहां, आज यानी मंगलवार (27 जुलाई) को पेगासस जासूसी मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मालूम हो कि कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर कई बड़ी हस्तियों व नेताओं की जासूसी कराए जाने की बात को लेकर भाजपा पर हमलावर है। इस मुद्दे के गरमाने के बाद कांग्रेस गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।

विज्ञापन


बता दें, कई मीडिया संस्थानों ने खुलासा किया है कि इस्राइली कंपनी एनएसओ के स्पाईवेयर पेगासस के जरिये दुनियाभर की सरकारों, पत्रकारों, कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों, नेताओं और यहां तक कि नेताओं के रिश्तेदारों की जासूसी की जा रही है। लोगों की जासूसी वाली सूची में 1500 से ज्यादा नाम शामिल हैं। इसमें से 40 भारतीय पत्रकारों के नाम भी हैं, जिनकी जासूसी की जा रही है। इस लिस्ट में एक बड़ा नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी सामने आया है, जिसके बाद से पार्टी काफी भड़की हुई है और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed