फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Probe agencies 'misused' to extort donations for BJP, Supreme Court monitored probe needed

Politics: 'चंदा लेने के लिए BJP ने किया जांच एजेंसियों का दुरुपयोग', जयराम रमेश ने भाजपा पर बोला हमला

Fri, 23 Feb 2024 02:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 02:28 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चंदा जुटाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन
Congress: Probe agencies 'misused' to extort donations for BJP, Supreme Court monitored probe needed
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ सत्तारूढ़ दल भाजपा चुनावी तैयारी कर रहा है। इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि निजी कंपनियों से भाजपा के लिए चंदा वसूलने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में  मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगाया आरोप
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच भाजपा को कुल लगभग 335 करोड़ रुपये का दान देने वाली कम से कम 30 कंपनियों को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई का सामना करना पड़ा। जयराम ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है।  भाजपा को घेरते हुए जयराम रमेश ने पूछा कि क्या सरकार भाजपा के वित्त पर श्वेत पत्र लाएगी। क्या भाजपा यह बताएगी कि जांच एजेंसियों को दुरुपयोग दान देने के लिए मजबूर करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


'पिछले वर्षों में मिले दान पर क्या चर्चा के लिए तैयार है भाजपा'
भाजपा को घेरते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो क्या भाजपा घटनाओं के क्रोनोलॉजी पर बिंदु-दर-बिंदु खंडन पेश करने को तैयार है। यदि आप तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं हैं, तो क्या आप भाजपा के लिए चंदा लूटने के इन संदिग्ध सौदों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए खुद को पेश करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा  सरकार- कांग्रेस
गौरतलब है कि वित्त मंत्री सीतारमण को लिखे अपने पत्र में वेणुगोपाल ने कहा था कि मीडिया रिपोर्टों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) के बाद भाजपा और कई कंपनियों के बीच कथित तौर पर लेन-देन का खुलासा किया है। तीन में से दो एजेंसियां वित्त मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। पूरा देश जानता है कि आपकी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों को रिमोट से कैसे नियंत्रित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed