फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Presidential Election: Shashi Tharoor Demand to publish voter list before elections

Congress presidential Election: चुनाव से पहले मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग, अब थरूर ने लिखी चिट्ठी

Fri, 02 Sep 2022 01:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Sep 2022 01:36 PM IST
सार

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक होगी। 

विज्ञापन
Congress Presidential Election: Shashi Tharoor Demand to publish voter list before elections
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी के अंदर मतदाता सूची को सार्वजनिक करने की मांग जोर पकड़ रही है। पार्टी के भीतर पर इस पर बहस भी तेज हो गई है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे थरूर ने मिस्त्री को पत्र लिखा और मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की। इससे पहले मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम ने भी बुधवार को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया में 10 प्रस्तावक
चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में 10 प्रस्तावक शामिल हैं जो प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के प्रतिनिधि (डेलिगेट) होंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि इन प्रतिनिधियों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर उनका नाम अंतिम सूची में नहीं आता तो नामांकन पत्र खारिज हो सकता है। कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल रहे तिवारी के साथ ही थरूर ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक नहीं किये जाने पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर का चुनाव लड़ने का इरादा 
पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का इरादा जता चुके थरूर ने तिवारी से सहमति जतायी और कहा कि हर किसी को यह जानने का हक है कि कौन नामित कर सकता है तथा कौन मतदान कर सकता है। थरूर ने तिरुनवंतपुरम में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि मतदाता सूची पर हर किसी को पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर मनीष ने इसकी मांग की है तो मुझे यकीन है हर कोई इससे सहमत होगा। हर किसी को यह जानना चाहिए कि कौन नामित कर सकता है और कौन वोट कर सकता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’’

वहीं इस पर  मिस्त्री ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के मुताबिक है। इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि पार्टी के संविधान के अनुसार निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन उम्मीदवारों को यह उपलब्ध कराई जा सकती है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग कर रहे नेताओं को जवाब दिया कि उन्हें भ्रम नहीं फैलाना चाहिए और ‘‘मुक्त व्यवस्था’’ पर गर्व होना चाहिए।


कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर होगी और अगर जरूरत पड़ी तो 17 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed