फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi wrote letter to son of Rahul Bajaj after his demise

श्रद्धांजलि: राहुल बजाज के निधन पर सोनिया गांधी ने व्यक्त किया दुख, बेटे राजीव बजाज को लिखा पत्र

Mon, 14 Feb 2022 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Feb 2022 09:57 PM IST
सार

बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया। उन्होंने ऑटोमोबाइल, जनरल बीमा व जीवन बीमा, निवेश व उपभोक्ता फाइनेंस, घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रिक लैंप, पवन ऊर्जा, स्टेनलेस स्टील जैसे क्षेत्रों में कारोबार करने वाले बजाज समूह का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi wrote letter to son of Rahul Bajaj after his demise
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने राहुल बजाज के बेटे राजीव बजाज को लिखए एक पत्र में कहा कि बजाज समूह एक ऐसा नाम है जो समानता का प्रतीक है और जिस पर उसकी ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए लोग भरोसा करते हैं। गांधी ने कहा कि बजाज ने भारतीय उद्योग जगत में एक चमक पैदा की थी। वह कमजोर वर्गों के प्रति हमदर्दी रखते थे।

विज्ञापन


राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में उनके आवास पर 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। राजीव बजाज को लिखे पत्र में अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिखा, 'बजाज का नाम ऐसी गुणवत्ता से जुड़ा है, जिस पर सच्चाई, ईमानदारी और भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के दुनिया में सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में शामिल होने के लिए विश्वास किया जा सकता है। इन सिद्धांतों और मानकों को राहुल बजाज ने हमेशा कायम रखा।'
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि बजाज ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रयास किए। वह देशभक्त थे और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए उनके भीतर हमदर्दी थी। उन्होंने राजीव से कहा, राहुल बजाज जमनालाल बजाज की ओर से स्थापित की गईं नेक परंपराओं को आगे ले गए। मुझे विश्वास है कि उन्हें आपकी उपलब्धियों को लेकर भी गर्व होगा। मुझे भरोसा है कि आप भी उनके कार्यों को पूरे समर्पण के साथ आगे लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed