फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi met chidambaram in Tihar jail assured have support of party

सोनिया गांधी ने दिलाया भरोसा, चिदंबरम के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी, लड़ेगी राजनीतिक लड़ाई

Mon, 23 Sep 2019 08:46 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला
शशिधर पाठक, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 23 Sep 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi met chidambaram in Tihar jail assured have support of party
Sonia Gandhi, Manmohan Singh in Meghalaya

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम के बेटे तथा शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदंबरम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने तिहाड़ जेल पहुंची। सुबह नौ बजे के करीब तिहाड़ जेल में कांग्रेस अध्यक्ष ने मुलाकात की। हालांकि चिदंबरम से मुलाकात की पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी ने पी. चिदंबरम भरोसा दिलाया है कि पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि जल्द ही पी चिदंबरम को देश की अदालत से न्याय मिलेगा। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से पहले कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद समेत अन्य नेता भी पी चिदंबरम से भेंट कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का मानना है कि पी चिदंबरम के साथ राजनीतिक बदले की भावना के तहत व्यवहार हो रहा है।

विज्ञापन

चिदंबरम ने कसा तंज...'बाकी सब अच्छा है'

सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट के बाद पी चिदंबरम के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार के सदस्यों ने ट्वीट किया। ट्वीट में चिदंबरम के हवाले से कहा गया कि जब तक कांग्रेस पार्टी साहस बनाए रखेगी वह (चिदंबरम) भी हिम्मत हारने वाले नहीं है। चिदंबरम ने अपने नेताओं से भेंट के बाद एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, नौकरियां खत्म होने की स्थिति, भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग), कश्मीर में तालाबंदी और विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने को छोड़कर 'बाकी सब अच्छा है'।

विज्ञापन

कितना सही है सोनिया का तिहाड़ जाना?

पूर्व केंद्रीय मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी अग्रिम जमानत और जमानत की अर्जी दोनों उच्चतम न्यायालय, सीबीआई की विशेष अदालत से खारिज हो चुकी है। सीबीआई और ईडी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता होने की संभावना जताई है। हालांकि चिदंबरम के खिलाफ अभी जांच एजेंसियों ने कोई आरोप पत्र दायर नहीं किया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ तिहाड़ जेल जाकर चिदंबरम से मिलना उचित है?

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक सजा नहीं, तब तक निर्दोष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का कहना है कि चिदंबरम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री (वित्त और गृह) भी हैं। आनंद शर्मा का कहना है कि देश के संविधान के अनुसार वह व्यक्ति तब तक निर्दोष है, जब तक देश का कानून उसे अदालत में दोषी न साबित कर दे। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों में जेल में बंद नेता से मिलने उनके परिवार के लोग जाते हैं। भाजपा के नेता भी जेल में बंद रहे हैं और उनसे मिलने भाजपा के नेता जाते रहे हैं। ऐसे में पी चिदंबरम से मिलने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा अन्य कांग्रेस नेताओं का जाना कहां से गलत है?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed