फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: President's address only a 'propaganda', an 'advertisement' of Modi government

Politics: 'सिर्फ मोदी सरकार का प्रचार और विज्ञापन मात्र...', राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Wed, 31 Jan 2024 10:14 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 10:14 PM IST
सार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों में भाषण को मोदी सरकार का प्रचार और विज्ञापन करार दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी कैबिनेट द्वारा पारित राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल मोदी सरकार की प्रशंसा थी। क्योंकि यह सरकार द्वारा बनाया गया दस्तावेज है। फिर आप उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि पीएम मोदी इसके जरिए अपना प्रचार और विज्ञापन छोड़ देंगे। हमें उम्मीद नहीं थी कि भाषण से भी प्रचार प्रसार करेंगे। 

विज्ञापन
Congress: President's address only a 'propaganda', an 'advertisement' of Modi government
कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों में भाषण को मोदी सरकार का प्रचार और विज्ञापन करार दिया है। राष्ट्रपति के भाषण उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बात की हमें खुशी हैं कि राष्ट्रपति पहली बार नई संसद में आईं, उन्होंने दोनों सदनों को संबोधित किया। भले ही उन्हें यह सम्मान देर से दिया गया। सभी को पता है कि सरकार ने नई ससंद भवन के उद्धाटन में उन्हें बुलाना भी उचित नहीं समझा था, जबकि राष्ट्रपति संसद का अभिन्न अंग होते हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल सरकार की प्रशंसा- खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी कैबिनेट द्वारा पारित राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल मोदी सरकार की प्रशंसा थी। क्योंकि यह सरकार द्वारा बनाया गया दस्तावेज है। फिर आप उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि पीएम मोदी इसके जरिए अपना प्रचार और विज्ञापन छोड़ देंगे। हमें उम्मीद नहीं थी कि भाषण से भी प्रचार प्रसार करेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति का अभिभाषण पूरी तरह से राजनीतिक- खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे के मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण पूरी तरह से राजनीतिक था, उसमें वह केवल पीएम मोदी का प्रचार और विज्ञापन है। इसमें किसी भी तरह की समस्याओं और चिंताओं को संबोधित नहीं किया गया है। रोजगार और भर्ती पर कोई शब्द नहीं था। यह मात्र गरीबों को गुमराह करने की कोशिश है। खरगे ने कहा कि मुर्मू ने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती असमानता की गहरी खाई के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। यह इसलिए हुआ क्योंकि पिछले 10 सालों में कुछ खास मोदी सरकार ने नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर नहीं मिल रही छात्रवृत्ति, सरकार कर रही बंद- खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। जो छात्रवृत्ति कार्यक्रम पहले से चले  आ रहे हैं उन्हें भी सरकार बंद कर रही है। मणिपुर में हिंसा पिछले नौ महीनों से जारी है, लेकिन राष्ट्रपति ने उसका जिक्र नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed