फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi will visit kailash mansarovar yatra on 31 August

31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, कर्नाटक चुनाव बाद किया था एलान

Wed, 29 Aug 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi will visit kailash mansarovar yatra on 31 August
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी केरल दौरे पर हैं। लेकिन उन्होंने यहां के बाद अपने अगले कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल अपनी यह यात्रा नेपाल नहीं बल्कि चीन के रास्ते से करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान ही कैलाश मानसरोवर यात्रा जाने की घोषणा की थी। राहुल गांधी फिलहाल केरल में बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं और बाढ़ इलाकों का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान कहा था कि वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। हालांकि वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का इरादा गुजरात चुनाव से भी पहले बना चुके हैं। दरअसल उन्हें यह यात्रा 2017 के जून जुलाई में करनी थी, लेकिन लगातार चुनावी व्यस्तताओं की वजह से राहुल इसके लिए वक्त नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से करीब एक साल पहले अप्रैल 2015 में राहुल जब केदारनाथ की यात्रा पर गए थे, उसके बाद से ही उनके मन में कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा भी हो गई थी। जिसे उन्होंने अपने करीबी लोगों से साझा भी किया था। इसके लिए बाकायदा योजना भी बनाई जाने लगी थी। तय किया गया था कि जल्दी ही वह कैलाश मानसरोवर की भी यात्रा करें।


इरादा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के पहले कैलाशी भोलेनाथ की शरण में जाने का था। फिर तय हुआ कि 2016 जून-जुलाई में यह यात्रा होगी। इरादा था कि इस यात्रा से राहुल के छवि परिवर्तन में खासी मदद मिलेगी और इसका लाभ कांग्रेस को गुजरात चुनाव में भी मिलेगा। लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की करारी हार के बाद यात्रा टल गई और उसका समय भी निकल गया। इसके बाद राहुल भी गुजरात विधानसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त हो गए। वहां उन्होंने सोमनाथ दर्शन से अपनी शिव भक्ति प्रदर्शित की। इसके बाद उन्होंने अब यानी लोकसभा चुनाव से पहले मानसरोवर यात्रा पर जाने का मन बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed