फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress president Rahul Gandhi tweeted on dusu president ankiv basoya fake degree case

दिल्ली यूनिवर्सिटी पर आरएसएस ने किया फर्जिकल स्ट्राइक: राहुल गांधी

Fri, 16 Nov 2018 08:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi tweeted on dusu president ankiv basoya fake degree case
फाइल फोटो
एबीवीपी के छात्र अंकित बसोया के डूसू अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री, भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट कर संघ परिवार पर हमला करते हुए कहा है कि वह फर्जी डिग्री वालों को ऊंचे पद पर बिठाता है। राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों के सामने प्रधानमंत्री और उनके मंंत्रियों ने गलत आदर्श प्रस्तुत किया है कि अगर उन्हें सरकार में मंत्री पद प्राप्त करना है तो उनके पास फर्जी डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल ने इस ट्वीट के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया है क्योंकि कथित रुप से उनकी शैक्षिक डिग्री की वैधता पर भी सवाल हैं। उनके अलावा एक अन्य केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के डिग्री के मामले में भी विवाद हो चुका है।  
विज्ञापन


एनएसयूआई ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंकिव बसोया की डिग्री को प्रमाणित करने के लिए दो माह से अधिक का समय सिर्फ इसलिए लिया जिससे एक नियम की आड़ में वह एबीवीपी के उपाध्यक्ष को अध्यक्ष पद की कार्यवाहक जिम्मेदारी दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने इसे डीयू पर संघ परिवार का हमला बताया है। अब राहुल गांधी ने उसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि संघ परिवार शैक्षिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रहार कर रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed