राहुल गांधी ने कसा पीएम पर तंज, बोले- क्या हुआ ऐतिहासिक नगा संधि का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागालैंड की नगा संधि के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि साल 2015 में पीएम मोदी ने नगा संधि पर हस्ताक्षर करते हुए इसे पूरा करने का वादा किया था, लेकिन आज इस संधि का कुछ पता नहीं है। राहुल के मुताबिक पीएम मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनकी बातों का कुछ पता नहीं चलता है।
August 2015, Mr Modi claims to create history by signing the NAGA accord.
Feb 2018, Naga Accord is still nowhere to be found.
Modi ji is the first ever Indian PM whose words don't mean anything. #CantFindTheAccordविज्ञापन विज्ञापन— Office of RG (@OfficeOfRG) February 4, 2018