फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi says Unemployment is causing unrest among the youth in karnataka

कर्नाटक में राहुल बोले- देश में युवाओं में दिख रहे गुस्से की मुख्य वजह बेरोजगारी 

Wed, 04 Apr 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Updated Wed, 04 Apr 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi says Unemployment is causing unrest among the youth in karnataka

12 मई को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में प्रचार अभियान चरम पर है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। वह वहां जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में युवाओं में दिख रहे गुस्से का प्रमुख कारण बेरोजगारी है। देश के युवाओं की ऊर्जा को नष्ट किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम आपकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करेंगे तो आप पूरी दुनिया को बदल सकते हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने दुनिया के सबसे जटिल जीएसटी को भारत पर थोप दिया। हम जीएसटी को सरल बनायेंगे और इसे पूरी तरह से बदल देंगे। मोदी जी के मेक इन इंडिया में स्किल की बात नहीं होती है।  गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 17 अप्रैल से नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मालूम हो कि मौजूदा समय में यहां कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है। साल 2013 में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। बीजेपी की हार की बड़ी वजह बीएस येदुरप्पा की बगावत भी रही है जो उस समय बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लेकिन भ्रष्टचार के मुद्दे पर उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed