सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद सक्रिय हुए राहुल गांधी, कुमारस्वामी और शरद पवार से मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपने इस्तीफे पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने का दौर चलता रहा और उन्होंने पार्टी के कई नेताओं से मिलना तक बंद कर दिया। इस तनाव भरे माहौल के बीच राहुल गांधी के एनसीपी प्रमुख शरद पवार संग मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। राहुल गुरुवार की शाम पवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। इससे पहले वह जेडीएस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से भी मुलाकात की।
Congress President Rahul Gandhi meets NCP leader Sharad Pawar at Pawar's residence in Delhi. pic.twitter.com/jKkH1mGsOB
— ANI (@ANI) May 30, 2019विज्ञापन
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद राहुल गांधी ने गुरुवार को पहली बार नेताओं से मुलाकात की। सियासी गलियारे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह इसलिए भी कि कांग्रेस में तनाव भरे माहौल के बीच राहुल गुरुवार को सक्रिय दिखे। इससे पहले वह कांग्रेस के कई नेताओं से मिलने से मना कर चुके थे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से उनकी मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार में उनकी सरकार सुरक्षित रहे और गठबंधन की राजनीति को और धारदार बनाए रखा जा सके, इसको लेकर चर्चा हुई होगी।
Karnataka CM HD Kumaraswamy met Congress President Rahul Gandhi in Delhi, earlier today. pic.twitter.com/BIOyfFUsuG
— ANI (@ANI) May 30, 2019
मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए शनिवार को पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन सदस्यों ने इसे ठुकरा दिया। वहीं कार्य समिति ने इस प्रतिकूल परिस्थिति में उनसे पार्टी का नेतृत्व करते रहने का आग्रह किया। इसके लिए राहुल को पार्टी संगठन में आमूलचूल परिवर्तन के लिए अधिकृत भी किया गया था।
इस्तीफा स्वीकार नहीं करने के बाद अगले दिन भी राहुल अपनी बात पर अड़े थे। हालांकि बहन प्रियंका समेत कई अन्य नेता उन्हें मनाने में लगे रहे थे। इस बीच उहापोह वाली स्थिति बनी हुई थी। गुरुवार को राहुल गांधी अपने आवास से निकले और पवार से मुलाकात की। ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्ष की राजनीति को कैसे सुदृढ़ किया जाए, इसको लेकर पवार से उनकी चर्चा हुई होगी।