{"_id":"5a31249c4f1c1bca678c1445","slug":"congress-president-rahul-gandhi-attacks-on-rss-on-woman-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने संघ पर फिर बोला हमला, कहा- RSS में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल ने संघ पर फिर बोला हमला, कहा- RSS में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस महिला संवाद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे बड़ी परिवर्तन अब महिलाओं के लिए होंगी।
विज्ञापन
बीजेपी और आरएसस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप कभी गांधी जी की कोई फोटो को देखिए, उसमें आपको उनके पास 3-4 महिलाएं जरूर दिखाई देंगी। लेकिन आरएसएस ऐसा संगठन है, जिसमें महिला घुस भी नहीं सकती, क्योंकि वो उनकी विचारधारा है।
विज्ञापन
महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इसे लागू कराने के लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला आरिक्षण जरूर होगा, जिस तरीके से जीएसटी में बदलाव के लिए हमने आंदोलन की, वैसे ही महिला आरक्षण के लिए भी करेंगे।
विज्ञापन
संसद परिसर में हुआ कुछ ऐसा कि आडवाणी के लिए भीड़ से बाहर आए राहुल और पकड़ा लिया उनका हाथ
पार्टी में परिवर्तन को लेकर राहुल ने कहा कि आनेवाले समय में रोडमैप तैयार होगा और उसमें हर लेवल पर महिलाएं नेतृत्व करती दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पास अभी एक भी महिला अध्यक्ष नहीं है, इसलिए हमें इसकी क्षतिपूर्ति करना होगा। हम राज्यों में महिला मुख्यमंत्री होने पर भी काम करेंगे।
राहुल गांधी बोले- एकतरफा है गुजरात चुनाव, नतीजे आने पर चौंक जाएगी BJP
गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप गुजरात रिजल्ट के बाद आश्चर्यचकित हो जाएंगे। क्योंकि गुजरात कांग्रेस ने मिलकर और पार्टी के विपरीत समय में जनता के बीच सही मैसेज पहुंचाया। तीन-चार महीने में राज्य नेतृत्व ने जो किया है, वो काबिले तारीफ है।
राहुल ने कहा कि अब आनेवाले राज्यों के चुनावों में पार्टी के पास चाहे एक सीट हो या दस सीट इसी तरह से चुनाव लड़ेगी।