फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi says gujarat election is one sided result will annoy BJP

राहुल गांधी बोले- गुजरात चुनाव के नतीजे आने पर चौंक जाएगी BJP

Wed, 13 Dec 2017 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi says gujarat election is one sided result will annoy BJP
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी और नतीजे आने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चौंक जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने गुजरात के लोगों में गुस्सा देखा है, यह गुस्सा इसलिए है क्योंकि पीएम मोदी और बीजेपी अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन


राहुल ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव एक तरीके से एकतरफा हो रहा है और जब नतीजे आएंगे तो भाजपा चौंक जाएगी। राहुल बोले कि वह पिछले तीन-चार महीने से गुजरात के लोगों का व्यवहार देख रहे हैं, उनके अंदर बीजेपी के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


अल्पेश ठाकोर बोले- 80 हजार की मशरूम खाकर गोरे हुए PM, पहले मेरी तरह सांवले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के 'कांग्रेस मुक्त भारत' नारे पर राहुल बोले कि अगर उनकी (पीएम) बात सुनी जा रही होती तो हर रैली में वह सिर्फ कांग्रेस की बात ना करते। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है और उसको मिटाना असंभव है।

राहुल ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के 'नीच' वाले बयान पर भी बात की। राहुल बोले कि ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए और सबको प्यार से बात करनी चाहिए। वह बोले कि मुझे लगता है कि विचारधारा में अंतर होने के बावजूद सब ठीक तरीके से और प्यार से होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed