फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge will visit Mumbai on the party foundation day

Congress: स्थापना दिवस पर 37 साल बाद मुंबई आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

Wed, 28 Dec 2022 04:20 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 04:20 AM IST
सार

 सितंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए खरगे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge will visit Mumbai on the party foundation day
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर मुंबई आएंगे और यहां एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस पार्टी की नींव मुंबई में 137 साल पहले रखी गई थी। इस मौके पर सभी राज्य मुख्यालयों के अलावा मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होता है जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी का झंडा फहराते हैं।

विज्ञापन


 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे और व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था। इसी तरह हर साल 28 दिसंबर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।
विज्ञापन


स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे 37 साल बाद इस परंपरा को फिर शुरू करने जा रहे हैं। सितंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए खरगे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले साल 1985 में राजीव गांधी मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल हुए थे और उस साल मुख्य कार्यक्रम मुंबई में ही किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2017 में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना गया
कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। 1998 में सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था और 2017 में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना गया, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद खरगे को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है जो हर मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने पर ध्यान दे रहे हैं कि उन्होंने पार्टी मुख्यालय में बिना अप्वाइंटमेंट के लोगों से मिलना शुरू कर दिया है।


गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार
हाल ही में, पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव जीता। हालांकि, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव हार गया। वहीं खरगे पार्टी के स्थापना दिवस पर मूल स्थान पर जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी मूल्यों का संदेश देने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed