{"_id":"65571c97f6836b533f0d8854","slug":"congress-president-mallikarjun-kharge-released-manifesto-for-telangana-assembly-elections-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, जानें क्या-क्या किए वादे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, जानें क्या-क्या किए वादे
Fri, 17 Nov 2023 01:26 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:26 PM IST
सार
घोषणापत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की महिलाएं राज्य में आज कहीं भी जा सकती हैं। हम तेलंगाना को दी गई सभी छह गारंटी को लागू करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र किया जारी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार प्रसार में लगी हैं। इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें तेलंगाना के लिए छह गारंटी और अलग-अलग घोषणाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
घोषणापत्र 42 पन्नों का
42 पन्नों का घोषणापत्र 'अभय हस्तम' जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना के लोगों का मूड ऐसा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को सत्ता में लाना है।
विज्ञापन
#WATCH | Hyderabad: Congress president Mallikarjun Kharge released manifesto for Telangana Assembly elections. pic.twitter.com/swvzThp88R
— ANI (@ANI) November 17, 2023
विज्ञापन
यह किए वादे
कांग्रेस की छह गारंटी में 30 नवंबर के चुनाव के बाद राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए प्रति माह 2,500 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ-साथ सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल है। इसके अलावा, रायथू भरोसा के तहत, पार्टी हर साल किसानों को 15,000 रुपये की निवेश सहायता का वादा करती है, जबकि खेत मजदूरों को 12,000 रुपये मिलेंगे।
कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में चेयुथा के बारे में भी बात की गई है। चेयुथा के तहत, पात्र लाभार्थियों को चार हजार रुपये पेंशन और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक के लोगों से वादा किया था और उसे पूरा भी कर दिया।
घोषणापत्र हमारे लिए गीता, कुरान या बाइबिल की तरह
खरगे ने आगे कहा कि कर्नाटक की महिलाएं राज्य में आज कहीं भी जा सकती हैं। बस में मुफ्त यात्रा के कारण कर्नाटक में महिलाएं विभिन्न मंदिरों में जा रही हैं। हम तेलंगाना को दी गई सभी छह गारंटी को लागू करेंगे। उन्होंने कहा, 'घोषणापत्र हमारे लिए गीता, कुरान या बाइबिल की तरह है। हम इसे लागू करेंगे।' खरगे ने कहा कि सभी छह गारंटी को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू करने के लिए पारित किया जाएगा।
पीएम और मुख्यमंत्री राव पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा, 'आज, मैं चुनौती दे सकता हूं और कह सकता हूं कि मोदी और केसीआर मिलकर जो भी प्रयास करें, कांग्रेस निश्चित रूप से सत्ता में आएगी।'
राव का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार हैं और लोग भी उन्हें विदा करने के लिए तैयार हैं।
सामाजिक न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
घोषणापत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा था कि पार्टी राज्य के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को दी गई पार्टी की छह गारंटियां भी गिनाईं।