फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Mallikarjun Kharge attacks Modi government, said- 2.5 crore MSMEs shut down

Lok Sabha Polls: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर हमला, कहा- देश में 2.5 करोड़ MSME बंद हो गए

Sun, 10 Mar 2024 05:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल में एमएसएमई पूरी तरह से तबाह हो गया है। देश में 2.5 एमएसएमई बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन
Congress president Mallikarjun Kharge attacks Modi government, said- 2.5 crore MSMEs shut down
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौरा शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में देश से 2.5 करोड़ एमएसएमई बंद हो गए, जबकि यूपीए सरकार के दौरान 1.3 करोड़ एमएसएमई की बढ़ोतरी हुई थी। 
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर हमला
सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि क्या यह मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी, त्रुटिपूर्ण जीएसटी और गलत सोच वाले लॉकडाउन के जरिए से अर्थव्यवस्था पर बार-बार किए गए हमलों के कारण नहीं है। पिछले 10 वर्षों में एमएसएमई में कार्यरत व्यक्तियों की कुल संख्या बदली क्यों नहीं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि 2013-14 (कांग्रेस-यूपीए) में 11.14 करोड़ लोगों को एमएसएमई में रोजगार मिला, जबकि 2022-23 (मोदी सरकार) में 11.1 करोड़ लोगों को रोजगार मिला। जबकि 2020 को पीएम मोदी ने एमएसएमई के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
विज्ञापन


'सिर्फ कांग्रेस ही एमएसएमई के साथ न्याय कर सकती है'
मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'मोडिनॉमिक्स' के कारण एमएसएमई क्षेत्र तबाह हो गया है। सिर्फ कांग्रेस ही है जो एमएसएमई के लिए न्याय की गारंटी देगी और विकास इंजन को फिर से शुरू करेगी, साथ ही युवाओं के लिए नौकरियां और राष्ट्र के लिए राजस्व पैदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई परिभाषा के मुताबिक, सूक्ष्म उद्यम वह है, जहां संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश एक करोड़ रुपये से अधिक नहीं है और कारोबार पांच करोड़ रुपये से अधिक नहीं है। एक छोटा उद्यम, जहां संयंत्र और मशीनरी, या उपकरण में निवेश दस करोड़ रुपये से अधिक नहीं है और कारोबार पचास करोड़ रुपये से अधिक नहीं है; एक मध्यम उद्यम, जहां संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश पचास करोड़ रुपये से अधिक नहीं है और कारोबार दो सौ पचास करोड़ रुपये से अधिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed