फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Presidential Election 2022 Know Voting Process Of Congress Party In Five Points News In Hindi

Congress President Election: कांग्रेस में कैसे हो रहा मतदान, कौन-कहां डाल रहा वोट? 5 पॉइंट में जानें

Mon, 17 Oct 2022 10:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Oct 2022 10:52 AM IST
सार

इन चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को करीब 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कोई अध्यक्ष मिलेगा। 

विज्ञापन
Congress Presidential Election 2022 Know Voting Process Of Congress Party In Five Points News In Hindi
खरगे और थरूर के बीच मुकाबला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस पद के लिए पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक मल्लिकार्जुन खरगे और सबसे लोकप्रिय नेताओं में जगह बनाने वाले शशि थरूर के बीच टक्कर है। इन चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को करीब 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कोई अध्यक्ष मिलेगा। 
विज्ञापन

क्या है कांग्रेस में चुनावी प्रक्रिया?

कौन डाल रहा वोट?
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यह लोग सीक्रेट बैलट के जरिए अपनी पसंद के नेता को चुनेंगे। पीसीसी के यह प्रतिनिधि हर पांच साल में कार्यकर्ताओं द्वारा चुने जाते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां हो रही वोटिंग, कब तक चलेगी?
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर के अलावा देशभर में भी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बताया गया है कि भारत में कुल 68 जगहों पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी है। सभी प्रतिनिधि अपने राज्यों से अध्यक्ष पद के लिए वोट करेंगे। उनके लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय तय किया गया है। 
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ता कहां वोट देंगे?
कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए मतदान के लिए खास तैयारियां की गई हैं। चूंकि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हैं, इसलिए वे कर्नाटक में राहुल गांधी के साथ ही वोट दे सकेंगे। इसके अलावा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे अपने गृह राज्य कर्नाटक और शशि थरूर केरल में वोट डालेंगे।

कैसे होगी वोटिंग?
मतदाताओं को वोटिंग के लिए मतपत्र दिए जाएंगे। इनमें ही इसमें वे अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे टिक (यानी चेक) का साइन बनाकर वोट कर सकेंगे। वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह गुप्त होगी।

वोटिंग के बाद क्या?
मतदान का समय खत्म होने के बाद सभी राज्यों में मतपेटियों को सील कर के इन्हें दिल्ली लाया जाएगा और पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 19 अक्तूबर यानी बुधवार को यह बक्से खोले जाएंगे। जिस भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed