{"_id":"63380b9bbb34c46a185a04a1","slug":"congress-president-election-20-nominations-for-congress-president-four-papers-including-kn-tripathi-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress President Election: अब खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा चुनाव, त्रिपाठी का फॉर्म खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress President Election: अब खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा चुनाव, त्रिपाठी का फॉर्म खारिज
Sat, 01 Oct 2022 07:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Oct 2022 07:35 PM IST
सार
कांग्रेस नेता व निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही होगा क्योंकि त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा। शनिवार को यह जानकारी कांग्रेस नेता व निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि कल तक हमें 20 फॉर्म मिले थे और वो फॉर्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी। 20 में से चार फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हमारे दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ही चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी 8 अक्तूबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस वजह से खारिज हुआ त्रिपाठी का फॉर्म
खरगे ने 14 फॉर्म जमा किए, थरूर ने पांच और त्रिपाठी ने एक फॉर्म जमा किया। मिस्त्री ने कहा कि त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते थे और दूसरे प्रस्तावक के हस्ताक्षर दोहराए गए थे। बता दें, त्रिपाठी झारखंड से कांग्रेस विधायक हैं। वह राज्य के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अक्तूबर तक होगी नाम वापसी
मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार आठ अक्तूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। ऐसे में आठ के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कौन-कौन चुनाव में है। उन्होंने कहा, अगर कोई भी नाम वापस नहीं लेता है तो इस स्थिति में चुनाव कराए जाएंगे।
शशि थरूर ने कही यह बात
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कई साधारण कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा कि आप लड़ो(कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव)। 60 में से 50 लोग साधारण कार्यकर्ता जो पार्टी में बदलाव चाहते हैं, मैं उनकी आवाज बनना चाहता हूं। मैं युवा कांग्रेस की आवाज बनना चाहता हूं। हम बड़े नेताओं को सम्मान देते हैं, लेकिन पार्टी में युवाओं को सुनने का समय आ गया है। हम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह महत्व दिया जाना चाहिए। मुझसे गांधी परिवार ने कहा था कि चुनाव में कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है, इसलिए वे पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में तटस्थ रहेंगे।