फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress prepsrstion for loksabha election mallikarjun kharge says will move ahead with positive agenda

Congress: आगामी लोकसभा के लिए कांग्रेस की मजबूत तैयारी, खरगे बोले- मजबूत एजेंडा के साथ आगे बढ़ेंगे

Sat, 16 Dec 2023 05:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Dec 2023 05:19 PM IST
सार

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आगामी लोकसभा के लिए शनिवार को गुजरात में पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Congress prepsrstion for loksabha election mallikarjun kharge says will move ahead with positive agenda
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आगामी लोकसभा के लिए शनिवार को गुजरात में पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक एजेंडे के साथ आगे बढ़ेंगे। 
विज्ञापन


खरगे ने दिल्ली में एआईसीसी के मुख्यालय में गुजरात कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में गुजरात में पार्टी को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके साथ ही लोगों के सामने भाजपा के कुशासन को उजागर करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


खरगे ने सोशल मीडिया पर बताया
यह हर राज्य में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए आयोजित बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा था। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर भी ध्यान दिया गया। इस बैठक के बाद खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में कहा, 'गुजरात में निरंतर भाजपा सरकार के कुशासन की वजह से मुद्दे वही हैं - बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, दलितों-अदिवासियों के खिलाफ अत्याचार, फर्जीवाड़ा और अपार भ्रष्टाचार।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, '2024 लोक सभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आज गुजरात कांग्रेस की तैयारियों पर हमने मिलकर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस पार्टी, एक सकारात्मक एजेंडे के साथ, नये सिरे से आने वाली चुनौतियों के लिए संगठन को मजबूत करेगी।'

इन नेताओं ने भी लिया बैठक में हिस्सा 
इस बैठक में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, 'मैं इस बैठक का आयोजन करने के लिए कांग्रेस हाई कमांड का धन्यवाद करना चाहता हूं। भाजपा के शासन में गुजरात में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, इसके लिए हम सकारात्मक एजेंडा के साथ आगे बढ़ेंगे। राज्य को लूटा जा रहा है, जिससे वहां की जनता बहुत दुखी है।'


पार्टी के वरिष्ठ नेता वासनिक ने कहा कि हम उम्मीद कर रहें कि कांग्रेस को मजबूत करने के कार्यक्रम के साथ हम गुजरात में जीत हासिल करेंगे। हमने लोकसभा चुनाव के लिए ढाई घंटे की लंबी बैठक की। इस दौरान हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करना है, इस पर चर्चा की गई। बता दें कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। भाजपा यहां पिछले सात वर्षों से लगातार जीत हासिल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed