फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress plans Global Social Justice meet to counter Vibrant Gujarat

नरेंद्र मोदी को गुजरात में ही घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया ये बड़ा प्लान!

Fri, 17 Feb 2017 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 17 Feb 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Congress plans Global Social Justice meet to counter Vibrant Gujarat
फाइल फोटो - फोटो : getty images
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सबकी निगाह इस बात पर है कि दलित, शोषित और पिछड़ा समुदाय किसे वोट करता है, वहीं कांग्रेस की निगाह 2019 के चुनावों पर टिकी हैं। इसके तहत सामाजिक गैर बराबरी पर वैश्विक दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने वैश्विक बैठक बुलाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' के काउंटर में है। इस समिट की शुरुआत नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। जुलाई में होने वाले कांग्रेस के आयोजन में फोकस निवेशकों और इंडस्ट्री के बजाय सामाजिक बराबरी और व्याप्त शोषण पर होगा। बैठक में दुनिया भर से बुद्धिजीवी, पॉलिसी मेकर और एक्टिविस्ट भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम की योजना को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर आयोजित करने की है। गौरतलब है कि बाबा साहेब को लेकर मोदी सरकार ने भी कई योजनाएं और कार्यक्रम बनाएं हैं और अंबेडकर की विरासत पर अपने दावे जताते रहे हैं। हालांकि बीजेपी को रोहित वेमुला आत्महत्या मामला और ऊना कांड के चलते इस मोर्चे पर जूझना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed