फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress party suspends Arrested Assam Cong MLA Sherman Ali Ahmed 

असम: विवादित बयान देने वाले विधायक शर्मन अली पर कार्रवाई, कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित किया

Mon, 04 Oct 2021 04:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

पार्टी महासचिव बबीता शर्मा ने बताया कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने विधायक शर्मन के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
congress party suspends Arrested Assam Cong MLA Sherman Ali Ahmed 
विवादित बयान देने वाले विधायक शर्मन अली अहमद को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। - फोटो : social media

विस्तार

असम कांग्रेस ने विवादित बयान देने के आरोप में जेल में बंद विधायक शर्मन अली अहमद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं। पार्टी महासचिव बबीता शर्मा ने बताया कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने विधायक शर्मन के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


अहमद पर दरंग जिले में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा पर विवादित बयान देने का आरोप  है। शनिवार को पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। कामरूप जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधायक को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए विवादित बयान पर तीन दिनों में जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


असम की पार्टियों ने किया था विरोध
विधायक के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग हो रही थी। इसके अलावा ऑल असम स्टूडेंट यूनियन(आसू) और भारतीय जनता युवा मोचा(भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने भी विधायक अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (यह पार्टी असम आंदोलन से निकली थी) ने राज्य में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक अहमद के पुतले जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई थी हिंसा 
बता दें कि असम की सरकार ने पूरे राज्य में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में बीते महीने दरंग जिले के गोरुखुटी में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में पुलिस फायरिंग से 2 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। 


इस घटना के बाद सत्ताधारी दल के समर्थकों ने आरोप लगाए थे कि असम आंदोलन के समय दरंग 1983 में जिले के सीपाझर क्षेत्र में उपद्रवियों ने आठ लोगों की हत्या कर दी थी। इस मुद्दे पर विधायक शर्मन अली अहमद ने कथित रूप से विवादित बयान देते हुए कहा था कि 1983 में मारे गए आठ लोग शहीद नहीं कातिल थे। वो अल्पसंख्यकों की हत्याओं में शामिल थे। उन आठ लोगों की मौत आत्मरक्षा में हुई घटना थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed