Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party Organising Mehangai Par Halla Bol Rally in Ramlila Maidan Today

Congress: रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली आज, राहुल गांधी समेत अन्य नेता करेंगे संबोधित

Sun, 04 Sep 2022 08:38 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 04 Sep 2022 08:38 AM IST
सार

Congress Halla Bol rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
Congress Party Organising Mehangai Par Halla Bol Rally in  Ramlila Maidan Today
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी। इसमें बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

AICC मुख्यालय से चलेंगी बस
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बताया कि मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुबह करीब 10 बजे पार्टी मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी भी उसी बस में बैठकर रैली में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे।




‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी इस समय अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में हैं, लेकिन वह दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बीच, पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद भी रविवार को जम्मू के सैनिक फार्म में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed