फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party meeting continues at AICC headquarters for assembly elections

विधानसभा चुनावों को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, संभागीय स्तर पर प्रेरकों की करेगी नियुक्ति

Thu, 12 Sep 2019 11:39 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 12 Sep 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Congress Party meeting continues at AICC headquarters for assembly elections
कांग्रेस की बैठक - फोटो : ANI

महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी भी मिशन मोड में आ गई है। एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में सोनिया के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पार्टी के कई महासचिव-प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


इस बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े आयोजनों, सदस्यता अभियान, पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा हुई। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। घाटा बढ़ रहा है और बढ़ते घाटे से ध्यान हटाने के लिए सरकार जो कुछ भी कर रही है वह अभूतपूर्व प्रतिशोध की राजनीति है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के मुश्किल हालात पर चिंता जताई और कहा कि मौजूदा समय में पार्टी को आंदोलनकारी एजेंडे की जरूरत है। हमारे संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा रही है।

सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। सबसे खतरनाक तरीके से लोकतंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। गांधी, पटेल, अंबेडकर जैसे नेताओं का प्रयोग उनके नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उनके सच्चे संदेशों की गलत व्याख्या करके किया जा रहा है।  इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई।

कांग्रेस प्रत्येक संभागीय स्तर पर तीन प्रेरकों की नियुक्ति करेगी। जिसमें से एक महिला जबकि दूसरा एससी / एसटी / अल्पसंख्यक / ओबीसी पृष्ठभूमि की होगा। प्रत्येक संभाग में चार से पांच जिले शामिल होंगे। 

 

कल दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक आयोजित की है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी शामिल होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed