{"_id":"5c23418abdec2256d5718462","slug":"congress-party-calls-meeting-to-set-agenda-over-triple-talaq-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी की बैठक कल, तय हो सकता है ट्रिपल तलाक बिल पर रूख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस पार्टी की बैठक कल, तय हो सकता है ट्रिपल तलाक बिल पर रूख
Wed, 26 Dec 2018 02:29 PM IST
Shani Mishra
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
congress
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में तीन तलाक विरोधी विधेयक पर चर्चा से पहले बृहस्पतिवार की सुबह कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी जिसमें इस संदर्भ में पार्टी के रुख पर निर्णय होने की संभावना है।
पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018 पर होने वाली चर्चा में वह भाग लेगी।
इस विषय पर कांग्रेस का रुख पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी यह तय है कि हम इस विधेयक पर चर्चा में भाग लेंगे। पार्टी का रुख बृहस्पतिवार को सुबह होने वाली बैठक में तय होगा।
कांग्रेस पिछले हफ्ते तीन तलाक विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए राजी है। लोकसभा में बृहस्पतिवार को जब मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक- 2018 चर्चा के लिए लाया गया तो सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुझाव दिया कि इस पर अगले हफ्ते चर्चा कराई जाए।
विज्ञापन
इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष से आश्वासन मांगा कि उस दिन बिना किसी बाधा के चर्चा होने दी जाएगी। इस पर खड़गे ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस विधेयक पर 27 दिसंबर को चर्चा कराइए। हम सभी इसमें हिस्सा लेंगे। हमारी पार्टी और अन्य पार्टियां भी चर्चा के लिए तैयार हैं।