शीतकालीन सत्र: संसद में किसान आंदोलन, एमएसपी और लखीमपुर खीरी के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस, सोनिया गांधी ने बनाई खास रणनीति
Congress parliamentary group meet: कांग्रेस की बैठक में 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में कौन-कौन से मुद्दे उठाए जाएं, इसे लेकर चर्चा हुई। बैठक में एके एंटनी, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी सहित कई नेता शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस ने आज पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर अहम बैठक की। इसमें आगामी सत्र में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई और तय किया गया कि किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। वरिष्ठ नेता एके एंटनी, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, के सी वेणुगोपाल, के सुरेश, रवनीत बिट्टू, जयराम रमेश इस बैठक में शामिल हुए।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, चीन की आक्रामकता और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया जाएगा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में हमने फैसला किया है कि हम संसद में कई मुद्दों को उठाएंगे, जिसमें मुद्रास्फीति, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें, चीन की आक्रामकता और जम्मू-कश्मीर जैसे मुद्दे शामिल हैं। हम संसद में इन मुद्दों पर विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न दलों के नेताओं को बुलाएंगे।
किसानों का मुद्दा भी संसद में उठेगा
वहीं, आनंद शर्मा ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 29 नवंबर को कांग्रेस एमएसपी और केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा को कैबिनेट से हटाने सहित किसानों के मुद्दे उठाएगी। किसानों की मांग, एमएसपी, लखीमपुर खीरी में चार किसानों की हत्या में शामिल मंत्री का इस्तीफा, महंगाई समेत अहम उठाएंगे। कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल है। हम पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करेंगे ताकि विपक्षी दल इन मामलों पर एक साथ बोल सकें।
सेंट्रल हॉल में कल होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे कांग्रेस सांसद
इस बीच खबर है कि कांग्रेस सांसद कल यानी शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। कार्यक्रम संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होना है। सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है।
Delhi: Congress leaders AK Antony, Anand Sharma, Mallikarjun Kharge, Adhir Ranjan Chowdhury, KC Venugopal, K Suresh, Ravneet Bittu, Jairam Ramesh arrive at 10 Janpath (party's interim president Sonia Gandhi's residence) for a meeting of the party's Parliament Strategy Group. pic.twitter.com/Mlpj7Gb4bS
— ANI (@ANI) November 25, 2021