{"_id":"62d7a85042461f31db070541","slug":"congress-opposition-protest-on-the-issue-of-inflation-woman-mp-bahubali-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Protest: महिला सांसद ने 'बाहुबली' स्टाइल में उठाया सिलेंडर, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Protest: महिला सांसद ने 'बाहुबली' स्टाइल में उठाया सिलेंडर, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Wed, 20 Jul 2022 12:41 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:41 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और TRS सांसदों ने मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई और रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले GST के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त रुप से विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला सांसद ने बाहुबली स्टाइल में प्रदर्शन किया
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई और जीएसटी के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल लगातार जारी है। बुधवार को कांग्रेस ने संसद भवन में महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला सांसद बाहुबली स्टाइल में गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं। महिला सांसद ने केंद्र सरकार के हालिया जीएसटी पर लिए गए फैसले से भी नाराज दिखीं।
विज्ञापन
कांग्रेस और विपक्ष का प्रदर्शन
बता दे कि आज राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में धरना दिया। विपक्ष दल के कई नेताओं ने महंगाई और रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले GST के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त रुप से विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने एक बैनर भी ले रखा था जिस पर गैस सिलेंडर की तस्वीर थी और लिखा था, 'दाम बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वे कैसे जीवन यापन करेंगे?'
विज्ञापन
जब तक GST वापस नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसे मुद्दों को उठाएं। भाजपा सरकार ने 140 करोड़ जनता पर हमला किया है। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं, सभी राज्यो में प्रदर्शन करेंगे। जब तक GST वापस नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
जनता चाहती है कि संसद चले: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं उन सदस्यों से कहना चाहता हूं जो नारेबाजी कर रहे हैं कि वे चर्चा में हिस्सा लें। जनता चाहती है कि संसद चले।