फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress opposes demonitisation, BJP is ready to give answer

कांग्रेस ने किया नोटबंदी का विरोध, भाजपा ने जवाब देने के लिए कसी कमर

Wed, 08 Nov 2017 06:09 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 06:09 AM IST
विज्ञापन
Congress opposes demonitisation, BJP is ready to give answer
Rahul gandhi

भाजपा और कांग्रेस में नोटबंदी को लेकर ठन गई है। कांग्रेस जहां इसे संगठित संवैधानिक लूट बताकर देश भुगत रहा है कि थीम पर पूरे देश में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है, वहीं केन्द्र सरकार ने अपने मंत्रियों को देश के हिस्सों में जाकर सरकार का पक्ष रखने का निर्देश दे दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  नोटबंदी के बाद मोटी रकम जमा कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन


इसी क्रम में केन्द्र सरकार के कई मंत्री गुजरात जा रहे हैं। केन्द्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बनारस और गाजीपुर का रुख किया है तो नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार से ही मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव गुलाम नबी आजाद, पीसी चाको और अजय माकन नोटबंदी के विरोध में विजय चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर उसका नेतृत्व करेंगे। वहीं राहुल गांधी गुजरात के सूरत में होंगे। 

पढ़ें: नोटबंदी को लेकर रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, जिसे जानना है आपके लिए बेहद जरूरी

वहां कांग्रेस उपाध्यक्ष नोटबंदी के विरोध में कैंडल मार्च व्यापारियों, कांग्रेस नेताओं, लोगों के साथ कैंडल मार्च का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को गुजरात में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के विरोध में बताया। 

शरद यादव कर रहे देश के लोगों को संगठित

Congress opposes demonitisation, BJP is ready to give answer
sharad yadav

इसके साथ-साथ पार्टी ने देश के सभी प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और नेताओं से नोटबंदी का विरोध करने का आह्वान किया है। इसी तरह से सभी विपक्षी दलों ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में नोटबंदी का विरोध करने का मन बनाया है।
 
जद (यू) से राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि वह देश भर के लोगों को संगठित करने में लगे हैं। वह पार्टी के नेताओं और अन्य विचारधारा वाले दलों से वार्ता कर रहे हैं और आठ नवंबर को नोटबंदी का पूरे देश में जोरदार विरोध किया जाएगा। 

शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस भी नोटबंदी का पूरे देश में विरोध कर रही है। हम पिछले साल हुई इस नोटबंदी के खिलाफ हैं। नोटबंदी ने पूरे देश की आर्थिक रफ्तार को सुस्त ही नहीं किया बल्कि लोगों को भारी तकलीफ पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed