फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress objects on holding over telangana reservation bill target bjp social justice

Congress: तेलंगाना आरक्षण विधेयक को मंजूरी न मिलने पर कांग्रेस नाराज, भाजपा के सामाजिक न्याय पर उठाए सवाल

Sun, 10 Aug 2025 12:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Aug 2025 12:39 PM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में भाजपा उस स्थिति में नहीं थी कि विधेयक में रोड़े अटका सके, लेकिन तेलंगाना में ऐसा किया जा रहा है। बुधवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
congress objects on holding over telangana reservation bill target bjp social justice
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को तेलंगाना आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी न दिए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए भाजपा पर निशाना साधा और उनके सामाजिक न्याय को कटघरे में खड़ा किया। तेलंगाना आरक्षण विधेयक में पिछड़े वर्ग को तेलंगाना के स्थानीय निकाय चुनाव, शिक्षा और रोजगार में 42 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। 
विज्ञापन


बिहार के आरक्षण विधेयक का दिया उदाहरण
जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि जब बिहार में ऐसा ही आरक्षण विधेयक आया था, तब उसे तुरंत मंजूरी दे दी गई थी। जयराम रमेश ने भाजपा के सामाजिक न्याय पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण में रुकावट डाल रही है। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि '9 नवंबर 2023 में बिहार विधानसभा ने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण को 65 प्रतिशत बढ़ाने के लिए विधेयक पारित किया गया। इसके बाद विधान परिषद ने 10 नवंबर 2023 को विधेयक पारित हुआ। इसके बाद राज्यपाल ने 21 नवंबर 2023 को विधेयक को मंजूरी दे दी।'
विज्ञापन


तेलंगाना के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
कांग्रेस नेता ने इसके बाद तेलंगाना के आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि 'तेलंगाना विधानसभा ने 17 मार्च 2025 को आरक्षण बढ़ाकर 67 प्रतिशत करने का विधेयक पारित किया था, जिनमें से पिछड़े वर्ग का आरक्षण 42 प्रतिशत करने का प्रावधान है। एक दिन बाद ही विधान परिषद ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी। 30 मार्च 2025 को विधेयक को राज्यपाल ने मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा और अब चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक विधेयक को मंजूरी मिलने का इंतजार हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar SIR: तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पर लगाया बड़ा आरोप, सबूत दिखाकर बोले- विजय सिन्हा के भी दो EPIC नंबर

जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में भाजपा उस स्थिति में नहीं थी कि विधेयक में रोड़े अटका सके, लेकिन तेलंगाना में ऐसा किया जा रहा है। बुधवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी देने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed