फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress objected to the delimitation in Assam

Assam Delimitation: असम में हो रहे परिसीमन पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा- मसौदे पर आम सहमति जरूरी

Fri, 07 Jul 2023 10:55 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

असम में हो रहे परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी की स्वीकृति और आम सहमति जरूरी है।

विज्ञापन
Congress objected to the delimitation in Assam
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में हो रहे परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी की स्वीकृति और आम सहमति जरूरी है। इसको लेकर 11 विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को उनसे मुलाकात की थी। कांग्रेस समेत असम के 11 राजनीतिक दलों के नेताओं ने असम के लिए परिसीमन से जुड़े मसौदे पर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां जताई हैं। प्रतिनिधि मंडल में एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सलावर, पीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई और असम में विधायक दल के नेता डी सैकिया, टीएमसी, एनसीपी, सीपीएम और जेडीयू समेत क्षेत्रीय दलों के नेता शामिल थे। विपक्षी दलों के नेता इसके खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे और बाद में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, असम के 20 जून को जारी परिसीमन मसौदे में विधानसभा और लोकसभा दोनों के अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं को बदलने और कुछ सीटें खत्म करने की योजना है। कुछ सीटें नई बनाई जाएंगी। विधानसभा की सीटों को 126 और लोकसभा को 14 रखने का प्रस्ताव किया गया है। इसके चलते राज्य में विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सहयोगियों ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। असम में पिछला परिसीमन 1976 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के गौरव गोगोई ने कहा कि असम में विपक्षी दलों से परामर्श किए बिना, असम के लोगों से परामर्श किए बिना और वर्तमान 2011 के आंकड़ों का उपयोग किए बिना परिसीमन अभ्यास किया जा रहा है।

असम के लिए परिसीमन भाजपा को फायदा पहुंचाने का प्रयास- आप
असम के लिए परिसीमन को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी निशाना साधा है। आप शुक्रवार को असम के लिए परिसीमन पर चुनाव आयोग के मसौदे को विसंगतियों से भरा करार दिया और आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने मानदंडों से खिलवाड़ किया।

मसौदे पर सवाल उठाते हुए, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने मांग की कि चुनाव पैनल या तो असम में जनसंख्या में वृद्धि और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रस्ताव को संशोधित करे या 2026 में अन्य राज्यों के साथ नए सिरे से परिसीमन अभ्यास करने के लिए इसे वापस ले।


20 जून को असम के लिए परिसीमन का मसौदा दस्तावेज जारी करते हुए, चुनाव आयोग (ईसी) ने राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 126 और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 14 बरकरार रखने का प्रस्ताव रखा। कई सिफ़ारिशों में, पोल पैनल ने यह भी प्रस्ताव दिया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों को आठ से बढ़ाकर नौ और अनुसूचित जनजाति की सीटों को 16 से बढ़ाकर 19 कर दिया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed