फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress-NCP government in Maharashtra is only an imagination says Sanjay Nirupam

अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस सांसद संजय निरुपम, कहा- महाराष्ट्र में सरकार बनाना केवल एक कल्पना

Sun, 10 Nov 2019 05:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 10 Nov 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Congress-NCP government in Maharashtra is only an imagination says Sanjay Nirupam
संजय निरुपम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने अपनी पार्टी पर हमला किया है। निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी सरकार केवल एक कल्पना है। अगर हम उस कल्पना को वास्तविकता में बदलना चाहते हैं तो शिवसेना के समर्थन के बिना यह संभव नहीं होगा, और यदि हम शिवसेना का समर्थन लेते हैं तो यह कांग्रेस के लिए घातक होगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
 



बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा है। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया है। 


जिसको लेकर आज महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की मैराथन बैठक हुई। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम आज शाम चार बजे दोबारा मिलेंगे और राज्यपाल के निमंत्रण पर फैसला लेंगे।

इससे पहले संजय राउत ने कहा कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed