फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress must aim for 150 seats or else corrupt BJP will 'steal' next govt in Karnataka: Rahul Gandhi

Karnataka: 'हमें 150 सीटें जीतनी होंगी, वरना भ्रष्ट भाजपा अगली सरकार चुरा लेगी', नेताओं से बोले राहुल गांधी

Sun, 16 Apr 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 11:02 PM IST
सार

इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन करने के बाद गांधी ने कहा, हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि नफरत और हिंसा, संस्थानों पर हमले के मामले में भाजपा देश के साथ क्या कर रही है।  ये ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
Congress must aim for 150 seats or else corrupt BJP will 'steal' next govt in Karnataka: Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होना है। ऐसे में सभी सियासी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत लहर है। हालांकि, उन्होंने अपने नेताओं यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पार्टी कम से कम 150 सीटें जीते ताकि भ्रष्ट भाजपा अगली सरकार को न चुरा सके।

विज्ञापन


उन्होंने सभी को यह भी याद दिलाया कि पार्टी के लोगों का कर्तव्य है कि वे नफरत, हिंसा और देश के संस्थानों पर हमलों के बीच आरएसएस और भाजपा से भारत के विचार की रक्षा करें। कांग्रेस नेता दिल्ली लौटने से पहले कोलार, बेंगलुरु और बीदर में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम में कर्नाटक पहुंचे।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन करने के बाद गांधी ने कहा, हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि नफरत और हिंसा, संस्थानों पर हमले के मामले में भाजपा देश के साथ क्या कर रही है।  ये ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा, हम कर्नाटक में अब चुनाव का सामना कर रहे हैं और मैं यह देखकर काफी खुश हूं कि कांग्रेस के पक्ष में बहुत मजबूत लहर है और मुझे भरोसा है कि पार्टी चुनाव जीतने जा रही है।

कांग्रेस नेता ने इस बात पर खुशी जताई कि राज्य में पार्टी नेताओं के बीच 'कुछ हद तक एकता' है। उन्होंने कहा, 'मुझे यह देखकर भी खुशी हो रही है कि हमारे सभी नेताओं के बीच एक निश्चित मात्रा में एकता है, उद्देश्य की एकता है और कार्रवाई की एकता है। मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के सभी नेताओं को देखा।


राहुल गांधी ने अपने नेताओं से विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का आग्रह करते हुए कहा कि कर्नाटक में करीबी तरीके से चुनाव जीतना काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'हमें 150 सीटों पर चुनाव जीतना है क्योंकि भाजपा एक भ्रष्ट संगठन है। भाजपा के पास कर्नाटक के लोगों से चुराई गई बड़ी राशि है और वे अगली सरकार को भी चुराने का प्रयास करेंगे।

और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed