फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Rahul Gandhi bags inspected by Election Commission officials in Amaravati

Maharashtra: अमरावती में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बैग की जांच; चुनाव आयोग के अधिकारियों की कार्रवाई

Sat, 16 Nov 2024 03:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 03:14 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देजनर चुनाव आयोग की तरफ से तमाम पार्टियों के नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। इस कड़ी में अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का भी नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन
Congress MP Rahul Gandhi bags inspected by Election Commission officials in Amaravati
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग के अधिकारियों की तरफ से लगातार महाराष्ट्र और झारखंड में कार्रवाई की जा रही है। इसमें तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के बैग के साथ-साथ हेलीकॉप्टकर की भी जांच की जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की है। इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से शिवसेना यूबीटी, भाजपा नेताओं के भी बैग की जांच की है। लेकिन इसे लेकर तमाम विपक्षी दलों की तरफ से भाजपा पर निशाना साधा गया है।

विज्ञापन


अमरावती में रैली करने पहुंचे थे कांग्रेस नेता 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अमरावती में रैली करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। इसे लेकर राज्य की पूर्व मंत्री और कांग्रेस की टेओसा विधायक यशोमति ठाकुर ने चुनाव अधिकारियों से पूछा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं?
विज्ञापन


कल राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को लेकर मचा बवाल
एक दिन पहले झारखंड के दौरे पर रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति न मिलने पर खूब बवाल मचा था। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अन्य जगह पर जाना था, लेकिन कथित तौर पर सवा घंटे तक राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा से उड़ान ही नहीं भर पाया। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को बीते सवा घंटे से एटीसी की तरफ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार का भाजपा पर हमला
इस मामले में महागामा विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी ने दिए जाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री देवघर में हैं और सिर्फ इस वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी नहीं मिली। हम जानते हैं कि ये प्रोटोकॉल है लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक इस देश पर शासन किया है और ऐसी घटनाएं किसी विपक्षी नेता के साथ नहीं होनी चाहिए। यह स्वीकार्य नहीं है।'


जयराम रमेश ने लिखी थी चुनाव आयोग को चिट्ठी
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की मंजूरी न दिए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने कहा, "चुनाव प्रचार में समान अवसर होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को अन्य सभी अभियानों से अधिक प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed