{"_id":"6228af9de3781c7570308db6","slug":"congress-mp-rahul-gandhi-attacked-central-government-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंज: राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- सरकार देश में फैला रही नफरत और गुस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तंज: राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- सरकार देश में फैला रही नफरत और गुस्सा
Wed, 09 Mar 2022 07:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:16 PM IST
सार
केरल के कोझिकोड में राहुल गांधी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में शासन कर रहे लोग देश में नफरत और गुस्सा फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने यहां मुक्कम मुस्लिम अनाथालय की एक बिल्डिंग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। केरल के कोझिकोड में राहुल गांधी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में शासन कर रहे लोग देश में नफरत और गुस्सा फैला रहे हैं। वे देश को बांटने में लगे हुए हैं। यहां के मुक्कम मुस्लिम अनाथालय की एक बिल्डिंग का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस सासंद ने कहा कि सरकार द्वारा फैलाए गए गुस्से का नतीजा अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। इस सरकार में बेरोजगारी और वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने कहा कि ये साफ है कि देश में राज्य कर रहे लोग नफरत फैला रहे है। दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि नफरत का जबाव नफरत से देना इसका समाधान नहीं है। नफरत से लड़ने का एकमात्र तरीका प्यार और स्नेह है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने इससे पहले वायनाड में एक कांग्रेस कार्यालय का भी उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कार्यालय का प्रयोग जिले में पार्टी के हथियार के रूप में होना चाहिए।
विज्ञापन