Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Rahul Gandhi attack on bjp, says What is exactly the son of Amit Shah doing

Mizoram: ‘भाजपा चाहती है हर फैसला दिल्ली में हो, हम इसके खिलाफ’, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

Tue, 17 Oct 2023 03:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 17 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह मिजोरम के लोगों को संदेश देना चाहते हैं, वो बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी के पास एक कार्यक्रम है, एक रिकॉर्ड है। बाकी दोनों पार्टियां जेडपीएम और एमएनएफ भाजपा और आरएसएस के राज्य में प्रवेश करने के लिए हथियार हैं। 

विज्ञापन
Congress MP Rahul Gandhi attack on bjp, says What is exactly the son of Amit Shah doing
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मिजोरम के आइजोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकतर भाजपा नेताओं के बच्चे वंशवादी हैं। अमित शाह का बेटा तो क्रिकेट चला रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि वह विकेंद्रीकरण चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसके खिलाफ है। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने पत्रकारों से पूछा कि अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे तमाम भाजपा नेताओं के बच्चे क्या कर रहे हैं? आखिरी बार सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है। उन्होंने कहा, ‘अनुराग ठाकुर जैसे तमाम भाजपा के बच्चे वंशवादी हैं।’

विज्ञापन

 


कांग्रेस नेता ने कहा कि वह मिजोरम के लोगों को संदेश देना चाहते हैं, वो बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी के पास एक कार्यक्रम है, एक रिकॉर्ड है। बाकी दोनों पार्टियां जेडपीएम और एमएनएफ भाजपा और आरएसएस के राज्य में प्रवेश करने के लिए हथियार हैं। उन्होंने कहा, ‘जब हम संस्कृति, धर्म पर हमले की बात करते हैं, तो उस हमले के साधन भाजपा-आरएसएस और वे दल हैं जो उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं।’ 

राहुल गांधी ने आइजोल में कहा कि इंडिया गठबंधन देश के 60 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व कर रहा है। गठबंधन अपने मूल्यों, संवैधानिक ढांचे और स्वतंत्रता की रक्षा करके भारत के विचार की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा आपकी मान्यताओं की नींव के लिए खतरा है। 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हम विकेंद्रीकरण में विश्वास करते हैं। जबकि भाजपा का मानना है कि सभी फैसले दिल्ली में होने चाहिए। वहीं, आरएसएस का मानना है कि भारत को एक विचारधारा, संगठन द्वारा शासित होना चाहिए। इसका हम विरोध कर रहे हैं।’


मिजोरम के एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एमएनएफ सरकार में बेरोजगारी के आंकड़े सभी के सामने हैं। ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। बीते पांच सालों में 250 युवाओं की जिंदगी समाप्त हो गई। एमएनएफ की सरकार खुल तौर पर मिजोरम के विचार का विरोध करने वालों का समर्थन कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं और फंड को भी जारी करने में असफल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मिजोरम ने हिंसा से शांति का दौर देखा है। राज्य को 1987 में राज्य का दर्जा मिला और उसके बाद से राज्य ने लंबा रास्ता तय किया है। आज की युवा पीढ़ी ने हिंसा का वह दौर नहीं देखा है लेकिन पिछली पीढ़ी जरूर इसके बारे में जानती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed