{"_id":"60f703ee8ebc3e6d4044bc6b","slug":"congress-mp-oscar-fernandes-has-been-admitted-to-the-icu-ward-of-a-hospital-in-mangaluru-karnataka-after-he-fell-while-doing-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: योगा करते समय गिरे कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: योगा करते समय गिरे कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस, आईसीयू में भर्ती
Tue, 20 Jul 2021 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मंगलूरू
पीटीआई, मंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:43 PM IST
सार
फर्नांडीस का रविवार सुबह योग करते हुए समय संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। उस समय उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि जब वह नियमित जांच के लिए उसी शाम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पाया कि उनके मस्तिष्क के भीतरी हिस्से में चोट आयी है।
विज्ञापन
ऑस्कर फर्नांडीस
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस को योगाभ्यास के दौरान गिरने से मस्तिष्क में आयी अंदरूनी चोट के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फर्नांडीस के परिवार के लोगों ने इस बारे में बताया।
विज्ञापन
फर्नांडीस का रविवार सुबह योग करते हुए समय संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। उस समय उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि जब वह नियमित जांच के लिए उसी शाम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पाया कि उनके मस्तिष्क के भीतरी हिस्से में चोट आयी है।
विज्ञापन
फर्नांडीस के परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि फर्नांडीस की तुरंत सर्जरी करने की जरूरत है। फिलहाल उनका अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन