फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury says conspiracy to break Congress is happening not only in Meghalaya, but whole northeast

दीदी का 'खेला होबे' : ममता के दांव से भड़की कांग्रेस, अधीर बोले- पूर्वोत्तर में हो रही पार्टी को तोड़ने की साजिश

Thu, 25 Nov 2021 12:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Nov 2021 12:46 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को तोड़ने की ये साजिश सिर्फ मेघालय में ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में हो रही है।  मैं सीएम ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं...

विज्ञापन
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury says conspiracy to break Congress is happening not only in Meghalaya, but whole northeast
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक टीएमसी में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अधीर रंजन चौधरी भड़क गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तोड़ने की ये साजिश सिर्फ मेघालय में ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में हो रही है। मैं सीएम ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं कि पहले उन्हें टीएमसी के चुनाव चिह्न पर चुनें और फिर औपचारिक रूप से अपनी पार्टी में उनका स्वागत करें। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि अगर 'दीदी' अभी सोनिया गांधी से मिलती हैं, तो पीएम मोदी नाराज हो जाएंगे। ईडी द्वारा उनके भतीजे को तलब किए जाने के तुरंत बाद उनकी हरकतें बदल गईं। इससे पहले उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही थी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और मुकुल संगमा के बीच चल रहा था अनबन
गौरतलब है कि बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत कांग्रेस पार्टी के 18 में 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ मेघायल में अब तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। सूत्रों के मुताबिक इन सभी विधायकों ने शिलॉन्ग में टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की। जानकारी के मुताबिक, विन्सेंट एच. पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख बनाए जाने के बाद उनके और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकुल संगमा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुकुल संगमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विन्सेंट एच पाला से एक साथ मुलाकात भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed