{"_id":"60c1e8f30c0bbd4d4978dd06","slug":"congress-moily-said-jitin-prasad-was-always-a-suspect-senior-leader-insisted-congress-needs-to-undergo-major-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: मोइली बोले-जितिन प्रसाद हमेशा से संदिग्ध थे, वरिष्ठ नेता ने पार्टी में बड़ी सर्जरी पर दिया जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस: मोइली बोले-जितिन प्रसाद हमेशा से संदिग्ध थे, वरिष्ठ नेता ने पार्टी में बड़ी सर्जरी पर दिया जोर
Thu, 10 Jun 2021 03:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 10 Jun 2021 03:56 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ चुके जितिन प्रसाद को लेकर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही मोइली ने पार्टी में सक्षम व जनाधार वाले नेताओं को दायित्व सौंपने की पैरवी की।
विज्ञापन
Veerappa Moily
विस्तार
जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने से कांग्रेस अभी उबर नहीं सकी है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि कई नेताओं ने नहीं बल्कि सिर्फ जितिन प्रसाद ने पार्टी छोड़ी है। वह हमेशा से संदग्धि थे।
विज्ञापन
मोइली ने आरोप लगाया कि जितिन प्रसाद धर्मनिरपेक्ष नहीं थे। वह जातिवादी नेता थे और यूपी में जातिवादी राजनीति करना चाहते थे। उन्हें कई पद दिए गए थे। मोइली ने कहा कि जिम्मेदारी हमेशा पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित लोगों को देना चाहिए।
विज्ञापन
वीरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस को बड़ी सर्जरी की जरूरत है। सक्षम व जनाधार वाले नेताओं को विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी देना चाहिए।Not many leaders, only Jitin Prasada left. He was always a suspect. He isn't secular. He was casteist & wanted to perpetuate casteist politics in UP. He was given many posts. Responsibility should be given to people who are committed to party ideology: Veerappa Moily, Congress pic.twitter.com/CTmm3OAbZi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 10, 2021
बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अगले साल होने वाले यूपी चुनाव के पूर्व इसे कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रसाद कांग्रेस के असंतुष्ट जी-23 नेताओं के गुट में शामिल थे।