{"_id":"5d2694e08ebc3e6cb47b276b","slug":"congress-mlas-meet-pm-modi-and-amit-shah-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा कांग्रेस में भी बगावत, आज मोदी और शाह से मिलेंगे बागी 10 विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा कांग्रेस में भी बगावत, आज मोदी और शाह से मिलेंगे बागी 10 विधायक
Thu, 11 Jul 2019 12:28 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
गोवा में पाला बदलकर कांग्रेस को झटका देने वाले 10 विधायक बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा में विलय करने वाले विधायक बुधवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद चंद्रकांत कावलेकर ने बुधवार को कहा कि चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद हम सरकार नहीं बना सके। हमारे पास कई अवसर थे, लेकिन कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच एकता की कमी से ऐसा नहीं हो सका। मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
विज्ञापन
विपक्ष का नेता होने के बावजूद मेरे निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो सका। अगर हमारे क्षेत्र में विकास ही नहीं हुआ तो अगली बार लोग हमें कैसे चुनेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के शामिल होने के बाद अब विधानसभा में हमारी संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वे राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए बिना शर्त के हमसे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विधानसभा की नई तस्वीर
40 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के 27 विधायकों के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, कांग्रेस के पांच, एनसीपी व एमजीपी का एक-एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।