फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress mla says five people of Arunachal Pradesh abducted by PLA ask centre to give befitting reply

चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश से पांच लोगों को अगवा किया: कांग्रेस विधायक

Sat, 05 Sep 2020 08:51 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 05 Sep 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
congress mla says five people of Arunachal Pradesh abducted by PLA ask centre to give befitting reply
कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @ninong_erring

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव जारी है। इसी बीच अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग का कहना है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सुबासिरी जिले के पांच लोगों को अगवा कर लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से नागरिकों को छुड़ाने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन

 


निनॉन्ग ईरिंग ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'चौंकाने वाली खबर। हमारे राज्य अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबासिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन के पीएलए द्वारा अपहरण कर लिया गया है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी। पीएलए और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगवा लोगों को छुड़ाए।

अरुणाचल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तागिन समुदाय से संबंधित पांच लोगों का नाचो के पास जंगल से उस समय अपहरण कर लिया गया जब वे शिकार कर रहे थे। इसकी जानकारी अपहृत व्यक्तियों में से एक के रिश्तेदार ने दी। जिन ग्रामीणों का कथित तौर पर अपहरण किया गया है उनके नाम हैं- टोच सिंगकम, प्रसाद रिंगलिंग, डोंगटू इबिया, तनु बेकर और नार्गु डिरी।


यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन गतिरोध को बताया ‘बहुत बुरा’, कहा- अमेरिका मदद को तैयार

दो अन्य ग्रामीण जो अपहृत व्यक्तियों के साथ गए थे और किसी तरह भागने में कामयाब रहे उन्होंने लोगों को घटना के बारे में बताया। हालांकि रिश्तेदारों ने अभी तक इस घटना के बारे में भारतीय सेना के साथ कोई बातचीत नहीं की है। इस घटना से नाचो के ग्रामीण दहशत में हैं।

पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि वे शनिवार सुबह सेना के अधिकारियों के साथ चर्चा करने और घटना के बारे में पता लगाने के लिए नाचो रवाना होंगे। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने संबंधित अधिकारियों से इस घटना पर गंभीरता से ध्यान देने और पांचों को देश वापस लाने के लिए कदम उठाने की अपील की है। इसके बारे में फिलहाल जिला प्रशासन से कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed