फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Mla Says: If you want to live in India then Say Vande Mataram

भारत में रहना है 'कुत्तो' तो वंदे मातरम बोलना होगाः शिवसेना विधायक

Thu, 17 Mar 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Mla Says: If you want to live in India then Say Vande Mataram
gulab rao patil - फोटो : gulab rao patil

भारत मां की जय बोलने पर विधानसभा से निलंबित किए गए एमआईएम विधायक वारिस पठान को लेकर मचा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब शिवसेना विधायक ने विधानसभा में कह डाला, भारत में रहना है 'कुत्तो' तो वंदेमातरम कहना होगा। 

विज्ञापन


शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने यह संबोधन विधानसभा में उस समय किया जब एमआईएम विधायक वारिस के निलंबन का प्रस्ताव लाया जा रहा था। बता दें कि बुधवार को एमआईएम नेता वारिस पठान को भारत माता की जय न कहने पर विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल की ओर से इसका प्रस्ताव रखा गया था जिस पर विपक्षी एनसीपी और कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ दलों का साथ दिया था।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के दौरान ही कैबिनेट मत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि अगर वह अपनी गलती पर माफी मांग लेते हैं तो उनका निलंबन वापस लिया जा सकता है इसका कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारिस पठान के निलंबन का कांग्रेस-एनसीपी ने भी किया समर्थन

Shiv Sena Mla Says: If you want to live in India then Say Vande Mataram
waris pathan - फोटो : waris pathan
इसके विरोध में कांग्रेस नेता राधाकृष्‍ण पाटिल ने कहा कोई देश की भावनाओं से खिलवाड़ करता है तो उसे माफ नहीं करना चाहिए। देश की भावनाओं का अपमान करने पर सदस्य पठान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

वहीं एमआईएम विधायक वारिस पठान के निलंबन के बाद पार्टी प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने भाजपा-शिवसेना सहित अन्य दलों पर निशाना साध दिया है। ओवैसी ने कहा ऐसा पहली बार हुआ है की जनता द्वारा चुने गए किसी सदस्य को कोई नारा न लगाने पर सदन से निलंबित कर दिया गया। क्या संविधान में ऐसा कहीं लिखा है। 

उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी पर हमला करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता का दिखावा करने वाले दलों का असली चेहरा इस मुद्दे पर सामने आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed