{"_id":"5fe8e540f3e9b828d41735f6","slug":"congress-mla-d-yashoda-dies-in-76-years-in-chennai-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: कांग्रेस से चार बार विधायक रह चुकी यशोदा का 76 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: कांग्रेस से चार बार विधायक रह चुकी यशोदा का 76 वर्ष की उम्र में निधन
Mon, 28 Dec 2020 01:19 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पूर्व विधायक डी यशोदा
- फोटो : twitter
तमिलनाडु कांग्रेस का दलित चेहरा और पूर्व विधायक डी यशोदा का रविवार को यहां निधन हो गया है। वह चार बार की विधायक रह चुकी थीं। यह जानकारी पार्टी की ओर से दी गई।
विज्ञापन
76 वर्षीय नेता का यहां पार्टी की एक बैठक में बेहोश होने के बाद स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पार्टी ने कहा कि यशोदा का रविवार को निधन हो गया, उन पर इलाज का असर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के एस अलागिरि ने यशोदा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। यशोदा 1980, 1984, 2001 और 2006 में यहां की श्रीपेरुंबदूर सीट से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं थीं।
विज्ञापन